राजनांदगांव
बिना लाईसेंस के दुष्परिणाम की मिली जानकारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जनवरी। सडक़ सुरक्षा माह यातायात पुलिस द्वारा कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव में सडक़ सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह में एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा कस्तूरबा महिला मंडल में यातायात नियमों की जानकारी, सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के अनिवार्यता, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के दुष्परिणाम, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई एवं सडक़ दुर्घटनाओं से होने वाली जन-धन की हानि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक करते उन्हें यातायात नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने हेतु समझाईश दी गई। इस अवसर पर लगभग 150 लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में सउनि कुंजलाल साहू, आर. रूपेन्द्र वर्मा द्वारा सडक़ सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
राजनांदगांव यातायात पुलिस की आम लोगों से अपील है कि आप अपने परिवार एवं स्वयं के सुरक्षा के लिए बिना हेलमेट दुपहिया वाहन न चलाएं, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चले, वाहन चलाते समय मोबाईल में बात न करे, तेज गति से वाहन न चलाएं, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं, नियंत्रित गति में वाहन चलाएं, सम्पूर्ण यातायात नियमों का पालन करें।
यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यातायात जनजागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।


