राजनांदगांव
17 को बजरंगपुर नवागांव में आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 नवंबर। खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग 2025-26 का आयोजन देशभर में किया जा रहा है, जो 17 नवंबर को बजरंगपुर नवागांव वार्ड नंबर 2 में होगा।
आयोजन के लिए एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला संघ अध्यक्ष विवेक शुक्ला, सचिव रणविजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश ब्यौहरे, उपाध्यक्ष अतुल चोपड़ा, अजय खंडेलवाल, तरुण सिंह मिकी, सहसचिव प्रकाश साटीया, देवेंद्र सिंह ठाकुर, राजाराम देवांगन, शैलेंद्र तिवारी, कोच कामता प्रसाद यादव, छत्तीसगढ़ पुलिस ममता गुप्ता, शिरीन खान, आशीष साहू, उमेश दास वैष्णव, स्वप्निल झा, अजय रामटेक, शिवेंद्र यादव आदि उपस्थित होकर आयोजन को नागरिक को जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संपन्न कराने हेतु निर्णय लिया। पहली बार इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव जिला भी शामिल है। 17 नवंबर को सुबह 9 बजे बजरंगपुर नवागांव वार्ड नंबर 2 राजनांदगांव की मिनी स्टेडियम में बालिका अस्मिता एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन से नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेलों में बालिकाओं की भागीदारी मजबूत होगी। जिला एथलेटिक्स स्पोट्र्स एसोसिएशन के सचिव रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल राजनांदगांव खैरागढ़ एवं मोहला जिले की बालिका खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। अंडर-14 वर्ग में जन्म 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के मध्य होना आवश्यक है। जबकि अंडर-16 वर्ग में जन्म 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के मध्य जन्म होना अनिवार्य है। संगठन की एक समिति बनाई गई है। जिसकी देखरेख में खेलो इंडिया अस्मिता एथलेटिक्स लीग की प्रतियोगिता का आयोजन बजरंगपुर नवागांव वार्ड नंबर 2 राजनांदगांव के खेल मैदान पर किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के अलावा अन्य प्रतिभागी भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता में 14 से 16 वर्ष की बालिकाएं ही भाग ले सकेंगी। यह प्रतियोगिता केवल बालिका वर्ग के लिए ही है। इस प्रतियोगिता को भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उक्त जिला स्तरीय आयोजन हेतु वार्ड के पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी सावन वर्मा, पार्षद कमलेश बंदे, पार्षद राहुल चौबे, पार्षद प्रतिनिधि मंटू यादव द्वारा भी भरपूर सहयोग किया जा रहा है।


