राजनांदगांव
राजनांदगांव, 14 जनवरी। विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे तथा महापौर मधुसूदन यादव ने लोहडी व मकर संक्राति पर्व की नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों के जीवन में समृद्धि व खुशहाली की कामना की है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर्व ऋतु परिर्वतन के साथ नई फसल आने की खुशी के साथ शुरू होने वाले इस पर्व मेें किसान-धरती और ईश्वर के प्रति अच्छी फसल के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते है। उन्होंने आगे कहा कि मकर संक्राति का पर्व इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाता है। यह पर्व दान,स्नान और यज्ञ का पर्व है और तिल-गुड़ के प्रसाद का विधान है। निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू, बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा, वर्षा शरद सिन्हा, केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू,सहित अपील समिति के सदस्यों श्रुती लोकेश जैन, संतोष कुमार साहू, मोहनी बाई एवं सेवक राम उइके तथा पार्षदों ने भी नागरिकों को लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी है।


