राजनांदगांव
कांग्रेस ने एसआईआर पर निगरानी के लिए दी जिम्मेदारी
राजनांदगांव, 7 नवंबर। प्रदेश के पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर को कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर लागू करने के बाद निगरानी के लिए संयोजक नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अकबर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वह राजनंादगांव लोकसभा में बतौर संयोजक एसआईआर की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही वह समय-समय पर एसआईआर की पारदर्शिता को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत भी कराएंगे। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जिलों के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस ने संयोजक का दायित्व प्रमुख नेताओं को सौंपा है। इसी कड़ी में मोहम्मद अकबर को राजनंादगांव की जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत देश के दर्जनभर राज्यों में एसआईआर यानी स्पेशल समरी रिविजन लागू किया है। इसके तहत चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को नए सिरे से अपडेट करेगा। इसके लिए वोटर्स को पहचान के लिए अपने दस्तावेज दिखाना होगा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। एक तरह से कांग्रेस नेताओं को संयोजक बनाने के पीछे पार्टी का चुनाव आयोग की गतिविधियों पर नजर रखना है।


