राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 नवंबर। कस्तूरबा महिला मंडल व आराधना महिला मंडल द्वारा गोपाष्टमी अवसर पर दीपावली मिलन और अन्नकूट पूजा का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया।
महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाने वाली घटना को याद करते नंदलाला किशन कन्हैया की पूजा-अर्चना की और 56 प्रकार के भोग चढ़ाएं। इस दौरान पूर्व महापौर हेमा देशमुख की उपस्थिति में कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका शारदा तिवारी, सरस्वती माहेश्वरी, अध्यक्ष अलका जानी, सचिव साधना तिवारी, कोषाध्यक्ष आशा गुप्ता, आराधना महिला मंडल की किरण अग्रवाल आदि द्वारा मेरे झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, जैसे सुरीले गीत का गान किया। पूर्व महापौर देशमुख ने कहा कि यह शक्ति स्वरूपा महिलाएं ही है, जिन्होंने भारतीय संस्कृति की अक्षुणता को बचाए व बनाए रखा है। कस्तूरबा और आराधना महिला मंडल की समाजसेवा व पर्व विशेष पर आयोजित किए जाने वाले धर्म संस्कृति के अनुष्ठानिक कार्य इसके उदाहरण हैं, जो सबको जोड़े रखता है।
इस अवसर पर अधिवक्ता शारदा तिवारी ने कहा कि हमारे पर्व व धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखता है और यही हमारी संस्कृति और सनातनी पहचान है। इस अवसर पर उड़ान इंस्टीट्यूट के स्काउट गाइड व महिला पुलिस थाना की महिला आरक्षकों ने दीपावली मिलन के दीप जलाकर कार्यक्रम में खुशियां बिखेरी। इस दौरान पुष्पा अग्रवाल, शारदा खंडेलवाल, पुष्पा अग्रवाल, भगवती खंडेलवाल, विजया सोनी, चंपा गुप्ता, माया गुप्ता, छाया खंडेलवाल, ईला पटेल, रेखा लाल, आशा सोनक्षत्रा, मनीषा कक्कड़, शशिप्रभा खंडेलवाल आदि ने गरबा की प्रस्तुति दी।
अंत में महिलाओं ने अन्नकूट पूजा की महाप्रसादी वितरित की गई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने भी कार्यक्रम में सबकी उपस्थित के लिए सबको शुभकामनाएं दी।
आभार व्यक्त कस्तूरबा की अध्यक्ष अलका जानी ने किया। उक्ताशय की जानकारी साधना तिवारी द्वारा दी गई।


