राजनांदगांव
10 को अखंड सौभाग्यवती के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत
'छत्तीसगढ़Ó संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। करवा चौथ पर्व के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना के लिए कठिन व्रत रखने के साथ-साथ पूजा-अर्चना की भी तैयारी कर
ली है।
यह पर्व आगामी 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर विवाहित महिलाएं पूजन सामग्रियों की खरीदी के लिए बाजार में पहुंचने लगी है। इस दिन सौभाग्यवती के लिए विवाहित महिलाएं कठिन व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना और घर परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी।
इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। देर शाम को चांद का दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोला जाता है। महिलाएं पूजा के लिए करवा, चुरा और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए सुबह से ही बाजार में पहुंच रही है।
स्थानीय गोलबाजार और जयस्तंभ चौक में लोग पूजन सामग्रियों की खरीदी के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीं बाजार में पर्व के लिए पूजा सामग्रियों की दुकानें भी सजकर तैयार है। जिसकी जमकर खरीदी भी की जा रही है।
इधर, करवा चौथ और दीपावली पर्व की तैयारी को लेकर बाजार में कपड़े, आभूषण सहित सौंदर्य सामग्रियों की दुकानें सजकर तैयार है, जहां खरीदी के लिए महिलाओं की बेहतर उपस्थिति बन रही है।
करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार में पूजन सामग्रियों के अलावा अन्य आवश्यक सामग्रियों की खरीदी के लिए बाजार में रौनक बढ़ गई है।


