राजनांदगांव

नाबालिग को माता-पिता को किया सुपुर्द
10-Jun-2026 6:35 PM
नाबालिग को माता-पिता को किया सुपुर्द

ठेलकाडही से भटककर पहुंची थी सुकुलदैहान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 जून। ठेलकाडीह क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची भटककर सुकुलदैहान क्षेत्र में अकेली एवं लावारिस अवस्था में घूमते पाए जाने पर पुलिस ने उक्त नाबालिग को पहचान एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी पुत्री को सुरक्षित पाकर माता-पिता ने पुलिस चौकी सुकुलदैहान पुलिस की सराहना करते राजनांदगांव पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार 9 जून को ग्राम सुकुलदैहान में एक लगभग 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची अकेली एवं लावारिस अवस्था में घूमती हुई पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस चौकी सुकुलदैहान को दी गई। सूचना पर पुलिस चौकी  सुकुलदैहान द्वारा तत्काल बच्ची को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अभिरक्षा में लेकर चौकी लाया गया तथा उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपना निवास केसीजी जिला क्षेत्र का होना बताया।  मामले की गंभीरता को देखते पुलिस चौकी सुकुलदैहान  द्वारा तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में बच्ची के परिजनों की तलाश प्रारंभ की गई। सतत प्रयासों के फलस्वरूप बच्ची के माता-पिता से संपर्क स्थापित कर उन्हें पुलिस चौकी सुकुलदैहान  बुलाया गया। पूछताछ के दौरान माता-पिता ने बताया कि उनकी पुत्री ठेलकाडीह क्षेत्र से भटककर सुकुलदैहान की ओर चली गई थी तथा वे उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाना ठेलकाडीह जाने वाले थे। पहचान एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत नाबालिग बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।


अन्य पोस्ट