राजनांदगांव
नेशनल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में चिखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नि:शुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र से 5 खिलाडिय़ों का चयन 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रायपुर के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। ये खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की मंशा के अनुरूप राजनांदगांव में हॉकी के विस्तार और विकेंद्रीकरण के उद्देश्य से रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चिखली स्कूल मैदान में पिछले आठ महीनों से नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे के नेतृत्व में लगभग 250 खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, शिवनारायण धकेता, नरेश डाकलिया, नीलम जैन, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल, महेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रिंस भाटिया, अब्दुल कादिर, दिग्विजय श्रीवास्तव, योगेश दुवेदी, देवेंद्र ठाकुर, विष्णुनंद चौबे, परमजीत सिंग, हनीफ कुरैशी एवं हारुन खान ने बधाई दी।


