राजनांदगांव

साहित्यिक परिचर्चा व काव्य गोष्ठी
07-Jun-2025 4:11 PM
साहित्यिक परिचर्चा व काव्य गोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जून।
रिद्धी-सिद्धी कालोनी फेस-3 के शेड गार्डन में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी के 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक शाम मास्टरजी के नाम शीर्षक से साहित्यिक परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद डुरेन्द्र साहू व अध्यक्षता रिद्धी-सिद्धी कालोनी फेस-3 के अध्यक्ष नरेश साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शंकरमुनि राय, प्रभात बक्शी, आत्माराम कोशा, केके द्विवेदी व अमलेन्दु हाजरा शामिल थे। कार्यक्रम में राजनंादगांव, डोंगरगांव, सुरगी, मोखला व सोमनी के ख्यातिलब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार उपस्थित थे। प्रथम सत्र में बक्शी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा बक्शी की कृति छत्तीसगढ़ की आत्मा शीर्षक के अंतर्गत किया गया। प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. शंकर मुनि राय, प्रभात बक्शी, डॉ. केके द्विवेदी, आत्माराम कोशा एवं कुबेर सिंह साहू को आमंत्रित किया गया था।
 सभी वक्ताओं ने बक्शी की व्यक्तित्व के अनेक पहलुओं एवं उनके महत्वपूर्ण कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं बक्शी द्वारा साहित्यक योगदान की विस्तृत चर्चा की। साहित्यिक परिचर्चा के पश्चात आमंत्रित कवियों के द्वारा सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नरेश साहू द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट