राजनांदगांव
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक दस्तावेज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 फरवरी। नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 का केंद्रीय आम बजट पहली बार प्रस्तुत किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार केंद्रीय बजट पेश किया। इस अवसर पर जिले में भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट के वाचन एवं सामूहिक श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी दस्तावेज है। यह बजट किसान, युवा, महिला, श्रमिक, कारीगर, मध्यम वर्ग और उद्यमियों को केंद्र में रखकर देश की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर और समावेशी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाता है। वक्ताओं ने बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के विस्तार, कृषि एवं ग्रामीण विकासए रोजगार सृजन, हरित ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इन प्रावधानों से देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि आम नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त करने और आने वाली पीढिय़ों के लिए मजबूत नींव रखने वाला एक विजऩ डॉक्यूमेंट है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा महामंत्री नवनीत सतीष जैन, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, खम्मन ताम्रकार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा, नीलिमा गोस्वामी, अनिल अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, ललित सोनी जिला सह-कोषाध्यक्ष, ज्ञान यादव, जयंत्री साहू जिला मंत्री, विकेश गुप्ता, जीवन दास रात्रे, राजकुमार जंघेल जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पन्ना मंडावी जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अयूब सोलंकी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, महावीर बाघमार, जयप्रकाश साहू, देबिन कोठले, नीलिमा ठाकुर, विनय जैन, चंदन गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


