राजनांदगांव

अपर कलेक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
02-Feb-2026 5:35 PM
अपर कलेक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 फरवरी।
जिले में छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 आयोजित की गई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संपन्न हुआ। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन प्रथम पाली के लिए 25 परीक्षा केन्द्र और द्वितीय पाली के लिए 45 परीक्षा केन्द्रों में किया गया। शिक्षक पात्रता परीक्षा जिले में दोनों पालियों में कुल 18845 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में 8071 परीक्षार्थी में से 7022 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, वहीं द्वितीय पाली में 13179 परीक्षार्थी में से 11823 परीक्षार्थी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट