राजनांदगांव
खेत में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार
02-Feb-2026 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 2 फरवरी। खेत में जुआ खेलने वाले 5 जुआरियों को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगदी रकम, ताश पत्ती एवं एक टॉवेल जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मौहाभाठा खेत-खलिहान में जुआ खेल रहे अलख माण्डले 35 साल, हेमचंद नेटी 28 साल, शुभम ठाकुर 26 साल, हरिश कुमार देवदास 30 साल एवं योगेश पटेल 28 साल सभी निवासी ग्राम मौहाभाठा थाना सोमनी को जुआ खेलते पकड़ा गया। जुआरियों के पास एवं फड़ से पुलिस ने नगदी रकम 3110 रुपए एवं 52 पत्ती ताश तथा एक नीले रंग का टॉवेल जब्त किया गया। जुआरियों का कृत्य छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 का घटित करना पाए जाने से आरोपियों के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


