राजनांदगांव

मवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
02-Feb-2026 4:56 PM
मवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ दर्जन मवेशी और बाइक जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 फरवरी। मवेशियों को मारते-पीटते हांकते हुए महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाते दो आरोपियों को मोहला पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 12 नग बैल, 6 नग बछवा कीमती एक लाख 35 हजार और एक नग मोटर साइकिल को जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार 01 फरवरी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी नंदलाल पारधी 35 साल निवासी भनसुला मोहला-मानपुर और ब्रम्हानंद उर्फ लक्की पारधी 20 साल निवासी ग्राम भनसुला मोहला-मानपुर को पूछताछ करने पर उक्त 18 नग मवेशियों को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाना बताने पर  एवं उक्त आरोपी द्वारा मवेशियों को अपने कब्जे से पेश करने पर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपियों द्वारा उक्त 18 नग मवेशी जिसमें 06 नग लाल रंग का बैल, 06 नग सफेद रंग का बैल, 06 नग बछड़ा जिसमें 02 नग सफेद रंग, 03 नग लाल रंग एवं 01 नग काला रंग को मारते-पीटते हाकते हुए कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाते पाए जाने पर आरोपी नंदलाल पारधी और ब्रम्हानंद ऊर्फ लक्की पारधी  द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी का कारण बताकर 01 फरवरी को गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार किया गया है। मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना आरोपियों के परिजन को देकर  ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट