राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 दिसंबर। बदली से सर्दीली हवाएं गायब हो गई है। दिन का पारा चढऩे से ठंड बेअसर साबित हो रही है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार आसमान में बदली छाया हुआ है। बदली से रात के तापमान में भी असर पड़ा है। दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा ठंड के लिहाज से काफी कमजोर साबित हुआ है। पहले पखवाड़े के दो-तीन दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी। सर्दीली हवाएं चलने से लोगों को दिन में गर्म कपड़े पहनने मजबूर होना पड़ा।
बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों का डेरा लगा हुआ है। बादल छंटने के बाद ही ठंड फिर से लौट सकती है। मौसम विभाग ने हाल-फिलहाल ठंडी पडऩे की संभावना से इन्कार किया है। इधर ठंडी का असर कम होने से लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। बदली के कारण ठंडी हवाओं की दिशा बदल गई है। जिले में इस साल ठंड का मिजाज काफी कमजोर रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि दिसंबर का महीना कड़ाके की सर्दी से गुजरेगा।
दिसंबर के आखिरी दिनों में भी ठंड के लिहाज से परिस्थिति अनुकूल नजर नहीं आ रही है। दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रातें अब भी ठंडी के आगोश में है। बदली के चलते बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। दिसंबर का महीना एक तरह से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ठंड की उम्मीद में बैठे कारोबारियों को भी झटका लगा है। बदलते मौसम से व्यापारी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। अगले महीने 14 जनवरी के बाद मौसम में काफी बदलाव होंगे। यानी सूर्य के उत्तरानारायण होते ही गर्मी का असर दिखने लगेगा। बताया जा रहा है कि पहाड़ों से भी आने वाली ठंडी हवाएं फिलहाल थम गई है। ऐसे में ठंड की जगह दिसंबर महीने में लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है।