राजनांदगांव

गणेश झांकी की सांस्कृतिक विरासत अद्भुत और प्रशंसनीय- रमन
24-Sep-2023 4:24 PM
गणेश झांकी की सांस्कृतिक विरासत अद्भुत और प्रशंसनीय- रमन

राजनांदगांव, 24 सितंबर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को शहर आगमन के पश्चात शहर में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण किया। साथ ही स्थल सजावट की विभिन्न झांकियों को देखकर कहा कि राजनंादगांव की हॉकी और गणेश की झांकी न केवल प्रदेश में, बल्कि अविभाजित मध्यप्रदेश में भी प्रसिद्ध रही है।  राजनांदगांव की गणपति विरासत यहां की संस्कृत में रच बस गई है, इसलिए प्राचीनकाल से पूर्वजों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन आज युवा लोग भी कर रहे हैं। राजनांदगांव की इस अनुपम संस्कृति को देखकर बहुत अच्छा लगता है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूर्व सीएम डॉ. सिंह शाम 7 बजे पाटीदार भवन पहुंचे, जहां विराजित गणेशजी का दर्शन कर विभिन्न गणेश उत्सव समितियों में स्थापित गणेश प्रतिमा का दर्शन किया। दर्शन उपरांत उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि राजनांदगांव की स्थल सजावट एवं विसर्जन झांकी में लोगों का उत्साह एवं उमंग को देखकर अंदर से ऊर्जा का संचार होता है और आत्मिक शक्ति भी प्राप्त होती है, इसलिए वे हर साल गणपति के दर्शन करते हैं।  गणपति के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में सुकुन  और शांति बनी रहे, ऐसी वे कामना करते हैं।


अन्य पोस्ट