रायपुर
सहकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन
27-Jul-2021 6:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के सहकारी समितियों एवं सहकारी बैंकों में कार्य करने वाले समस्त संवर्ग के कर्मचारियों ने अपनी वर्षों से लंबित मांगों के लिए बूढ़ातालाब धरना स्थल पर आज 27 जुलाई मंगलवार को जंगी प्रदर्शन कर विधानसभा घेराव कर्यक्रम आयोजित किया है। हजारों की संख्या में उपस्थित सहकारी समितियों के कर्मचारियों की मांगों का विजय कुमार झा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने समर्थन करते हुए धान और किसान के बाद सहकारी समितियों के मांगों को सरकार को तत्काल महत्व देकर न्यायोचित मांगों को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे