रायपुर
शासकीय कार्यवाहियों में ‘विकलांग’ की जगह अब‘दिव्यांग’ शब्द का होगा प्रयोग
24-Jul-2021 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 जुलाई। दिव्यांगजन कल्याण की योजनाओं और उससे संबंधित आगामी सभी शासकीय कार्यवाहियों में ‘विकलांग‘ के स्थान पर ‘दिव्यांग‘ शब्द का प्रयोग किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा जारी दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के परिप्रेक्ष्य में मंत्रालय से राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे