रायपुर

प्रो के के पांडेय की स्मृति में विप्र कॉलेज विज्ञान कंप्यूटर के छात्रों को देगी छात्रवृत्ति
13-Jul-2021 5:26 PM
प्रो के के पांडेय की स्मृति में विप्र कॉलेज विज्ञान कंप्यूटर के छात्रों को देगी छात्रवृत्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जुलाई। शासकीय महाविद्यालय तिल्दा के पूर्व प्राचार्य  प्रो. केके पांडेय के प्रथम पुण्यतिथि में  अनुकरणीय पहल करते हुए उनके स्मृति में उनकी पत्नी  कमला पांडेय ने विप्र महाविद्यालय रायपुर को एक लाख रुपये की दान राशि प्रदान की है।

उनके इस अनुकरणीय पहल की प्रशंसा करते हुए छतीसगढ़ी ब्राम्हण समाज ,विप्र महाविद्यालय तथा विप्र भवन प्रबंध समिति परिवार रायपुर की ओर से आभार प्रकट करते हुए विप्र शिक्षण समिति  के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा ने कहा  कि विप्र शिक्षण समिति ने निर्णय लिया है कि प्रो के के पांडे की स्मृति में दान की गई राशि का उपयोग विप्र महाविद्यालय विज्ञान, और कंप्यूटर संकाय के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने में किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा परिजनों की स्मृति में  दान की गई राशि का उपयोग विप्र महाविद्यालय विद्यार्थियों के हित में उन्हें छात्रवृत्ति या सम्मान के रूप में प्रदान करती है।

उल्लेखनीय है, कि डॉ बालकृष्ण शर्मा द्वारा दान की गई राशि का उपयोग प्रतिवर्ष महाविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को सम्मान के रूप में, प्रोफेसर उषा दुबे द्वारा स्व. पवन दुबे स्मृति प्रदान की गई दान का उपयोग वाणिज्य संकाय के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए, अजित शुक्ला द्वारा स्वर्गीय गणेश शुक्ला स्मृति प्रदान की गई दान का उपयोग शिक्षा विभाग के मेधावी विद्यार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए किया जाता है।

 

 

 


अन्य पोस्ट