रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रूंगटा, प्रदेश महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, और प्रदेश प्रवक्ता परमानंद जैन ने बताया कि गिरीश देवांगन खनिज विकास निगम के चेयरमैन और कांग्रेस समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा फूल माला, शाल एवं श्रीफल तथा मिठाई खिलाकर स्वागत कर बधाई एवम शुभकामनाएं दी, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कस्टम मिलिग में आ रहे अनेक समस्याओं के बारे में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रूंगटा ने खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के समक्ष बातें रखी। इन बातों पर गिरीश देवांगन ने ध्यान पूर्वक सुने और उस पर उन्होंने जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक कराकर हल कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल्लर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश रुंगटा, प्रदेश महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता परमानंद जैन, दिलीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल ललित अग्रवाल, नुरू भाई विजय शर्मा, मुरारी भूतड़ा निकुंज सोलंकी, सचिन खंडेलवाल, दिलीप बाफना, अजय शर्मा आदि उपस्थित थे।