रायपुर

प्रेमलता जेकब का निधन
13-Jul-2021 5:07 PM
प्रेमलता जेकब का निधन

रायपुर, 13 जुलाई। कटोरा तालाब निवासी प्रेमलता जेकब (76)का मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सेंट पॉल्स कैथेड्रल की प्रभु की वाटिका में 14 जुलाई को सुबह 11 बजे होगा। घर पर आराधना सुबह 10 बजे होगी।

 वे प्रो. जे. एन. पांडे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में 33 वर्षों तक उच्च श्रेणी शिक्षिका के पद पर कार्यरत रहकर सेवानिवृत हुई थीं। वे स्व. रेव्ह. डॉ. जॉर्ज मिल्टन जेकब की पत्नी, अनुराग, जॉयस, ग्रेस की माता, आशीष और जास्मिन की सास, अलीशा की दादी और एंजेलिना और सोफिया की नानी थीं।


अन्य पोस्ट