रायपुर
जगत सिंह बैस का निधन
13-Jul-2021 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष, बिलासपुर जिला शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रेड यूनियन नेता जगत सिंह बैस का कल निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम अकलतरा में संपन्न हुआ। प्रदेश के समस्त पेंशनरों और कर्मचारियों तथा ट्रेड यूनियन नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि सोमवार को ही बिलासपुर कर्मचारी भवन में संघ के प्रमुख सलाहकार पीआर यादव की अध्यक्षता में सभी संगठनों की शोक सभा आयोजित कर जगत सिंह बैस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, और उनके कृतित्व का स्मरण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे