रायपुर

कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
12-Jul-2021 5:54 PM
कलश शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

रायपुर, 12 जुलाई। शैलेन्द्र नगर शिवनिहाल मंदिर के प.यदुमंश मणि त्रिपाठी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ स्वामी चक्रनारायनाचार्य द्वारा किया गया। श्री मद्भगवत कथा 11 से 19 जुलाई तक चलेगा। 16 जुलाई को शिवनिहाल मंदिर में श्री गणेश की स्थापना रिद्धि सिद्धि के किया जाएगा।

हिन्दू युवा संग़ठन भारत के प्रदेश संरक्षक अखिलेश सिंह सपत्नीक नम्रता सिंह के साथ श्रीमद्भागवत पोथी की पूजा  अर्चना की और सभी भक्तों के साथ माथे पर श्रीमद्भागवत पुस्तक को रखकर शोभा यात्रा में सम्मलित हुए। कथावाचक के रूप में प्रयाग से प्रयागपीठाधीश्वर जगतगुरु रामनुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज श्री बैकुंठ धाम प्रयाग से पधारेंगे।

16 को दूधाधारी एवं शिवरीनारायण मठ अध्य्क्ष छ.ग.राज्य गो सेवा आयोग के महामंडेलश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज की उपस्थिति भी रहेगी।  इस अनुष्ठान में शामिल होने वाले सीमित भक्त अनिल सिंह,जे.पी.सिंह,डी.के.शर्मा, मुक्ति नाथ पांडेय (प्रदेश अध्य्क्ष अ.भा. भोजपुरी समाज) प्रयागमणि त्रिपाठी,फूलकली त्रिपाठी,बहन दयावती मिश्रा, प्रभा शुखला, मुलुरी मिश्रा,डॉ. सुजीत परिहार, हरिओमतत्स, शिवोम शरणं आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट