रायपुर

एकजुट भारत के बुलंद आवाज थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी-बृजमोहन
07-Jul-2021 5:17 PM
  एकजुट भारत के बुलंद आवाज थे  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी-बृजमोहन

सुंदर नगर, बिरगांव व भाठागांव में वृक्षारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जुलाई। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ.  श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश के नव निर्माण, एकता  एवं अखंडता में अहम योगदान है। इन जैसे क्रांतिकारियों के कारण ही आज भारत देश एकता के सूत्र में बंध हुआ है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यक्ति नहीं महामना थे।

डॉ. मुखर्जी के कारण कश्मीर आज भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने देश की एकता एवम अखंडता के लिए  सत्ता को ठोकर मारी मंत्री पद से इस्तीफा दिया और संघर्ष का रास्ता चुना। देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नही चलेगा के नारे के साथ आंदोलन  किया। आज जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है इसमें बड़ा योगदान डॉ मुखर्जी का ही है। डॉ. मुखर्जी ने देश के एकता के लिए अपने प्राण निछावर किया, ऐसे महामानव को हम आज याद कर रहे हैं।  हमारे लिए गौरव की बात है कि हम सब उस पार्टी के कार्यकर्ता है जहां ऐसे महापुरुष के सिद्धान्तों  में हमें काम करने का अवसर मिला।


अन्य पोस्ट