रायपुर

फाइनेंस कारोबारी से मारपीट, शिकायत
05-Jul-2021 7:27 PM
फाइनेंस कारोबारी से मारपीट, शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जुलाई। पंडरी में फाइनेंस कारोबारी से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। कारोबारी ने आरोप लगाया कि उधार की रकम वापस मांगे जाने पर एमएम साड़ी के संचालकों ने उनके साथ मारपीट की है। इस पूरे मामले की रिपोर्ट देवेन्द्र नगर थाने में की गई है।

बताया गया कि फायनेंस कारोबारी अजय संचेती पंडरी कपडा मार्केट में स्थित एम एम साड़ी के संचालकों को पांच साल पहले 10 लाख रु एम एम साड़ी के संचालक प्रमोद धारीवाल को दिए थे। प्रमोद धारीवाल की मौत हो जाने का बाद कारोबारी अजय संचेती कई बार अपने पैसे मांगने पंडरी स्थित एम एम साड़ी के नए संचालकों के पास गए।

बीते दिनों जब कारोबारी अजय संचेती एक बार फिर अपना पैसा मांगने पहुंचे तो बंटी, निशांत और अभिषेक धारीवाल ने उनके साथ जमकर मारपीट की। कारोबारी अजय संचेती ने इसकी लिखित शिकायत देवेन्द्र नगर थाना में की है।


अन्य पोस्ट