रायपुर
रायपुर, 4 जुलाई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम ने कहा- प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस सरकार रोजगार देने में असफल रही है । प्रदेश में 50 लाख बेरोजगार (25 लाख पंजीकृत व 25 लाख गैर पंजीकृत बेरोजगार) हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार इनको रोजगार देने में असफल रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता रोजगार को लेकर ठगी का का काम कर रहे हैं जो शर्मनाक है ।
आम आदमी पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद व जुल्फिकार पर नौकरी लगाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप , बेहद शर्मनाक है। मेहरबान सिंह ने कहा- भिलाई के खुर्सीपार निवासी अश्वनी कुमार कौशल और संतोषी पारा कैम्प भूपेंद्र कुमार देवांगन ने पुलिस में लिखित में शिकायत की है कि कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद और जुल्फिकार ने नौकरी लगाने के नाम पर साल 2016 में 5 लाख 35 हजार रुपये लिए थे, 4 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं लगी।
उनसे सीजी व्यापाम दुवारा छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर रुपया लिया गया था ।
आम आदमी पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने कहा है- इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और कांग्रेस को प्रदेश के युवाओं से