रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। नगर निगम के जोन 8 में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। शनिवार को रायपुरा में निगम की एक टीम पहुंची, और वहां अवैध प्लाटिंग पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
रायपुर के जोन 8 के जोन कमिश्नर अरूण कुमार धु्रव के निर्देश पर निगम जोन 8 क्षेत्र में आने वाले माघव राव सपे्र वार्ड रायपुरा क्षेत्र में पटवारी पैनल लायर एवं निगम जोन 8 के अधिकारियों ने अवैध प्लाटिंग से संबंधित स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत पंचनामा कार्यवाही की। वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मिलने पर प्रकरण में अब संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही प्रक्रिया के तहत करने एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।
नगर निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर श्री धु्रव ने बताया कि आज ग्राम रायपुरा पटवारी हल्का नंबर 57 तहसील एवं जिला रायपुर स्थित खसरा नंबर 114/9, जो अभिलेख में लालमति सिंह पति राजेन्द्र सिंह, वीर बहादुर सिंह पिता राजेन्द्र सिंह, अमृतेश सिंह पिता राजेन्द्र सिंह, सोनिया सिंह पिता राजेन्द्र सिंह के नाम पर भूमि स्वामी हक में धारित है। खसरा नंबर 114/9 रकबा 0.405 हेक्टेयर पर स्थल पर रोड रास्ता बनाकर एवं छोटे भूखण्ड काटकर अवैध प्लाटिंग की जा रही है।
आज स्थल पर पंचनामा कार्यवाही एवं निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग की ओर से हल्का पटवारी नीरज सिंह नगर निगम रायपुर की ओर से सहायक अभियंता अभिषेक गुप्ता, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा एवं पैनल लायर नंदकुमार पटेल, कहकषा सदानी उपस्थित रहे।