रायपुर
अफीम बेचते युवक गिरफ्तार
01-Jul-2021 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जुलाई। खमतराई पुलिस ने गोंदवारा में अफीम बेचते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब आधा किलो अफीम बरामद किया गया। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रूपए बताई गई है।
आरोपी मुकेश साव को पुलिस ने गोंदवारा में गिरफ्तार किया है। यह बताया जा रहा है कि आरोपी अफीम की तस्करी में लिप्त था, और वह लोगों को अफीम उपलब्ध कराते रहा।
पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार उसे धर दबोचा गया। आरोपी के पास से करीब आधा किलो अफीम बरामद हुआ है, जिसकी कीमत ढाई लाख रूपए बताई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे