रायपुर

टेकारी स्कूल से सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य को स्टाफ सहित ग्रामीणों ने दी विदाई
01-Jul-2021 7:23 PM
टेकारी स्कूल से सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य को स्टाफ सहित ग्रामीणों ने   दी विदाई

रायपुर, 1 जुलाई। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग के अधीन आने वाले उच्चतर माध्यमिक शाला टेकारी ( कुंडा ) में पदस्थ प्राचार्य जे. कूजूर बीते कल 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये। उन्होंने लगभग 4 वषों तक प्राचार्य के रूप में इस विद्यालय को अपनी सेवाएं दी। सेवानिवृत्त पर उन्हें विद्यालयीन परिवार सहित ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी।

श्री कूजूर ने इस अवसर पर अपने कार्यकाल के दौरान स्टाफ व ग्रामवासियों से मिले सहयोग व स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन बनाये रखने के प्रयास में अनजाने में हुए किसी भूल को दिल में न रखने का आग्रह स्टाफ सहित ग्रामवासियों से किया।

ज्ञातव्य हो कि सन् 2017 के 22 अगस्त को श्री कूजूर ने टेकारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया था और बीते कल 30 जून को इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए।

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आयोजित विदाई समारोह में उच्चतर, उच्च, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ सहित शाला विकास समिति के अध्यक्ष हुलास राम वर्मा, ग्रामीण सभा अध्यक्ष रामानंद पटेल व कोषाध्यक्ष अशोक नायक, पूर्व सरपंच गणेशराम लहरे, छेदन वर्मा व किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर खौली केन्द्र के डी डी ओ डी एल साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट