रायपुर
अब तक सवा दो सौ मिमी औसत वर्षा दर्ज
30-Jun-2021 6:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जून। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 238.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 30 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिलें में सर्वाधिक 413.2 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 148.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 196.7 मिमी, सूरजपुर में 263.8 मिमी, बलरामपुर में 241 मिमी, जशपुर में 274.3 मिमी, कोरिया में 240.9 मिमी, रायपुर में 248.4 मिमी, बलौदाबाजार में 304 मिमी, गरियाबंद में 246.6 मिमी, महासमुंद में 208.4 मिमी, और बीजापुर में 259 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे