रायपुर

राज्य में पौने 2 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगी
28-Jun-2021 6:02 PM
राज्य में पौने 2 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगी

रायपुर, 28 जून। प्रदेश में कल 27जून को  1 लाख  89 हजार 756 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 4027 केंद्र बनाए गए थे । राज्य में  अब तक 90 लाख 54 हजार 162 कुल डोज लगाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18से 44आयु वर्ग के 22 लाख 56 हजार 485  लोगों को प्रथम  डोज,  63934 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 2 हजार 614 को पहली डोज और 9 लाख 58 हजार 871  को दूसरी डोज दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 8 लाख 32 हजार 670 वैक्सीन डोज जिलों में उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट