रायपुर
शराब दूकानें, मॉल-पार्क अब रात 8 बजे तक खुली रहेंगी
25-Jun-2021 7:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धार्मिक स्थल अभी भी बंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जून। रायपुर में अब सभी दूकानें-मॉल, पार्क, और जिम रविवार समेत रात्रि 8 बजे तक खोले जा सकेंगे। जबकि धार्मिक स्थल पूर्व की भांति बंद रहेंगी।
रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर काफी रियायत दी है। रविवार को भी अन्य दिनों की तरह दूकानें खोली जा सकेंगी। दूकानें-शॉपिंग मॉल, जिम, और पार्क भी रात्रि 8 बजे तक खुली रहेंगी। रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कफ्र्यू रहेगा। इस दौरान आकास्मिक सेवाओं को छोडक़र बाकी पर रोक रहेगी।
मदिरा दूकानें भी रात्रि 8 बजे तक खुली रहेंगी। दूकान, मॉल, और शराब दूकानों को छूट देने, और धार्मिक स्थलों के बंद रहने पर समाजसेवियों ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति देने की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे