रायपुर
मानिकपुरी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस
25-Jun-2021 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 जून। कबीर कुटी बढ़ईपारा रायपुर में निशान पूजा से कबीर प्राकट्य दिवस मनाया गया। पूजा-अर्चना महंत मन्नू दास द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महंत किसन दास द्वारा किया गया।
कबीर प्राकट्य दिवस के अवसर पर मानिकपुरी समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश व प्रदेशाध्यक्ष सुमित दास ने सिविल लाइन स्थित कबीर चौक के नामकरण के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत, महापौर ऐजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, गुरुमुख सिंग सहित समाज के उमेश दास, जिवराखन दास, कपिल दास, प्रेम मानिकपुरी, श्रवण दास, माधो दास, ईश्वर दास, सागर दास तथा महिला मण्डल अध्यक्ष अंजली मानिकपुरी, अनिता मानिकपुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे