रायपुर

80 पार कर चुके बुजुर्ग पेंशनरों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाने बैंकों को निर्देश
21-Jun-2021 6:53 PM
80 पार कर चुके बुजुर्ग पेंशनरों की सहायता  के लिए हेल्प डेस्क बनाने बैंकों को निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून।
पेंशनर फेडरेशन के द्वारा प्रकाशित समाचारों को संज्ञान में लेकर संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन प्राधिकृत बैंकों को परिपत्र जारी कर राज्य के पेंशनरों के सहायता के लिए बैंकों में हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकार के आदेश के परिपालन में पेंशनरों को बिना रुकावट 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्ग पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन राशि का तत्काल भुगतान करने को कहा है। उक्त जानकारी विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दी हैं।

उन्होंने आगे बताया है कि राज्य के अनेक  पेंशनर माह फरवरी 21 से मासिक पेंशन से आज भी वंचित है। इस बारे में पेंशनर्स फेडरेशन को सेन्ट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर स्टेट बैंक गोविंदपुरा भोपाल द्वारा अवगत कराया गया कि बैंकों में पेंसनर्स के जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं होने से यह स्थिति निर्मित हुई हैं, जब पेंशनरो ने बैंक में जमा होने का पावती दिखाया तो बताया गया कि मिसिंग है अत: पुन: जमा करें। तदनुसार फिर से जीवन प्रमाणपत्र जमा होने पर रुके हुए पेंशन जारी किया जा रहा है,परन्तु प्राधिकृत बैंकों द्वारा वास्तविक जानकारी नहीं देने के कारण आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान अनेक पेंशनर अभी भी भटक रहे हैं।

जारी विज्ञप्ति में पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने नीलकंठ टेकाम, संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन के द्वारा मीडिया के खबरों को संज्ञान में लेकर त्वरित गति से कार्यवाही करने पर आभार जताते हुए कहा है कि राज्य के पेशनर्स बैंक के अलावा सबसे ज्यादा उनके अधीनस्थ जिला कोषालय एवं संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय के कार्यप्रणाली से परेशान हो रहे हैं, रिटायर हो रहे नये लोगो के पी पी ओ जारी करने में लेटलतीफी और जानबूझकर प्रकरण के निपटारे को लटकाये रखने की परम्परागत आदत  से वे आहत हैं। सबसे ज्यादा फेमली पेंशनर के मामलों के लंबित रखे जाने पर रोष जताया हैं।
 उन्होंने जारी विज्ञप्ति में पेंशन प्रकरणों के अन्य जिलों अथवा राज्यो में स्थानांतरण करने हेतु दिये गये आवेदनों के कोषालयो में लम्बे अरसे लंबित रखे जाने पर भी चिन्ता जाहिर किया है।

जारी विज्ञप्ति में उन्होनें कहा है कि  बैंक के अलावा कोषालय अधिकारियों और कर्मचारियों पर हर प्रकरण के निराकरण हेतु समयसीमा निश्चित करने के साथ साथ जानबूझकर परेशान करनेवाले लोगो को हतोत्साहित करने सख्त कार्यवाही करने की ज्यादा जरूरत बल दिया है।


अन्य पोस्ट