रायपुर
रायपुर, 20 जून। आॅन लाईन ठगी के रूपयों से फर्जी नाम व पता का उपयोग कर आॅन लाईन सामान मंगाकर अन्य व्यक्तियों को सस्ते दामों में बेचने वाले चार आरोपी सुदीप देवांगन निवासी डंगनिया थाना डी डी नगर रायपुर, तुषार जैन निवासी डंगनिया थाना डी डी नगर रायपुर, गौरव बलानी निवासी गुढ़ियारी रायपुर, आशीष झा निवासी गुढ़ियारी रायपुर को रायपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 75 स्मार्ट फोन लभगग 7,50,000 रूपये, 03 स्मार्ट एल.ई.डी. टी.व्ही, 04 लैपटाॅप, 01 आई पेड, 03 क्रेडिट कार्ड, 130 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड, 01 बारकोड स्केनर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित नगदी 3,04,800 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में धारा 41(1$4)/379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी गुजरात, झारखण्ड एवं उत्तर प्रदेश के अंतर्राज्यीय आरोपी ठगों के साथ मिलकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।