रायपुर

आधुनिक तकनीकी सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और व्यवसाय तीनों का संगम- ओपी व्यास
12-Jun-2021 7:36 PM
आधुनिक तकनीकी सूचना प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और व्यवसाय तीनों का संगम- ओपी व्यास

रायपुर, 12 जून। रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में कंप्यूटर विभाग के तत्वावधान में वेबिनार वीक के अंतर्गत च्च् कैरियर इन डिजिटल वर्ल्ड एंड रोल ऑफ टेक्नोलॉजी च्च्विषय पर आयोजित वेबीनार का समापन समारोह  मुख्य अतिथि डॉ. ओपी व्यास (प्रोफेसर, सूचना प्रौद्योगिकी, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद), अध्यक्ष डॉ मोहम्मद ख्वाजा मोहिद्दीन (डीन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ,बीआईटी रायपुर) एवं विशेष अतिथि ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष, विप्र शिक्षण समितिके सारगर्भित उदबोधन से संपन्न हुआ।

प्रोफेसर ओपी व्यास ने अपने उदबोधन में कहा आज के बच्चे वर्चुअल वल्र्ड में रह रहे हैं। इसलिए उनकी दुनिया को समझ कर ,उनकी भाषा को समझ कर आज के बच्चों के हिसाब से कोर्स डिजाइन करना होगा । तभी वे विश्व के प्रतिस्पर्धा में टिक पाएंगे। आज आधुनिक तकनीक सूचना प्रौद्योगिकी ,प्रबंधन और व्यवसाय का संगम है। इन तीनों को मिलाकर एक नया कोर्स बिजनेस इंफॉर्मेटिक प्रारंभ किया गया है। यह भारत में नया है ,परंतु अंतरराष्ट्रीय जगत में कई वर्ष पहले आ चुका है ।वर्तमान में यह कोर्स 20 से अधिक देशों में संचालित है।

आज इस डिजिटल दुनिया में अकाउंटेंट की जगह टैली एक्सपर्ट ने ,मार्केटिंग मैनेजर की जगह डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट ने इसी तरह सीईओ की जगह सीटीओ चीफ टेक्निकल ऑफिसर ने ले लिया है। ई-मेल से पहले मैसेज भेजते थे और आज व्हाट्सएप का जमाना है ।साथ ही वर्तमान समय के ऑटोमेशन के महत्व को भी बताया कि आज हर चीज ऑटोमेटिक हो रही है।

उन्होंने कहा बाजार को नवाचार की आवश्यकता है और नवाचार को अनुसंधान  की आवश्यकता है। इस तरह आपसी सहयोग करके हम नवाचार को विकसित कर सकते हैं। इसके पश्चात डॉ मोहम्मद ख्वाजा मोहिद्दीन ने अपने उदबोधन में कहा कि यह वायरलेस कम्युनिकेशन का जमाना है यदि हम वाईफाई ऑन करते हैं तो एंटीना और ब्लूटूथ दोनों यूज होता है ।

साथ ही रेडिएशन भी हाई हो जाता है, जिससे हमारा मोबाइल बहुत ज्यादा डिस्चार्ज होने लगता है। इसलिए हमें अधिकाधिक वायर्ड कम्युनिकेशन का उपयोग करना चाहिए, जिससे रेडिएशन कम हो। उन्होंने बताया कि आज किस तरह हम गूगल मीट ,गूगल क्लासरूम ,वेबैक्स ,जूम आदि डिजिटल प्लेटफॉर्म से अध्ययन अध्यापन का विकल्प ढूंढ रहे हैं। डॉ. उषा दुबे (पूर्व विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर )ने वेबीनार को उद्देश्यपरक बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने के लिए मिलेगा और आज के डिजिटल वर्ल्ड में कैरियर बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन होगा ।रजत जयंती वर्ष के अवसर पर महाविद्यालय का यह अच्छा प्रयास है ।इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने कहा आज हम डिजिटल वर्ल्ड में रह रहे हैं यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। सूचना क्रांति ने पूरे विश्व को जोड़ दिया है ,ऐसे में विद्यार्थियों के कैरियर में टेक्नोलॉजी का रोल अहम हो जाता है ।वह किसी भी विषय का छात्र हो, डिजिटल वर्ल्ड और टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण स्थान है ।जो विद्यार्थी डिजिटल वर्ल्ड दूर है वह पिछड़ जाता है ।इसलिए आवश्यक हो जाता है, कि विद्यार्थियों को दुनिया में जो बदलाव हो रहे हैं उस से हमेशा अपडेट करते रहना होगा ।ताकि वह अपना कैरियर बना सके ,भविष्य में आने वाली चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सके और अपनी योग्यता और कुशलता में वृद्धि करके अपने देश की सेवा कर सके। ऐसे ही योग्य नागरिक का निर्माण ही हमारा उद्देश्य है ,और यह वेबीनार भी इसी दिशा में एक कदम है।

इसके पूर्व प्रथम सत्र के विषय विशेषज्ञ ममता चौहान( हिमाचल प्रदेश) ने कहा आज कंप्यूटर हर क्षेत्र में अव्वल है। चाहे वह रोबोटिक  या ऑटोमेशन हो। ई-कॉमर्स का क्षेत्र भी कंप्यूटर से अछूता नहीं है ,उन्होंने बताया कि आज युवा बहुत सारे कोर्स करने के बाद भी बेरोजगार है ।परंतु तकनीकी पढ़ाई के बाद रोजगार मिलने के आसार बहुत अधिक हैं। उन्होंने डीटीपी कोर्स ,कंप्यूटर एप्लीकेशन ,कंप्यूटर हार्डवेयर, मेंटेनेंस एनिमेशन और मल्टीमीडिया साइबर सिक्योरिटी, ऑनलाइन बैंकिंग और हैकिंग जैसे क्षेत्र में अपना कैरियर आजमाने के विकल्प प्रस्तुत किए।  द्वितीय विषय विशेषज्ञ डॉ  सुमन केसवानी ( नागपुर) ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट को लेकर उसके विभिन्न पहलुओं पर व्याख्या की उन्होंने कहा कि तकनीकी हमारे चारों ओर है ।हम अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब ,वेबीनार ,गूगल असिस्टेंट जैसे प्लेटफार्म से चीजों को सुन कर सकते हैं।

इसके बाद प्रीति यादव एवं कंचन मिश्रा ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। अंत में आभार प्रदर्शन श्री मोहित श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष कंप्यूटर संकाय) ने किया।  संचालन श्रीमती कंचन मिश्रा एवं श्रीमती निधि श्री ठाकुर ने किया।


अन्य पोस्ट