रायपुर

कोरोना टीकाकरण के सभी वर्गो में उत्कृष्ट प्रदर्शन
10-Jun-2021 5:43 PM
 कोरोना टीकाकरण के सभी वर्गो में उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर, 10 जून। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में  अब तक कुल 72लाख एक हजार 826 टीके लगाए जा चुके हैं। छत्तीसगढ कोविड टीकाकरण के मामले में सब वर्गो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं? के टीकाकरण में राज्य का स्थान पहले दो राज्यों में है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण करने वालेे बड़ेे राज्यों में छत्तीसगढ़ का स्थान प्रथम दस राज्यों में है।

राज्य  के 90प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, शत प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 77 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पहली खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश  के 68 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों, और फ्रंटलाइन वर्कर्स और  12 प्रतिषत 45 वर्ष से अधिक नागरिकों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। 18 वर्ष + के  आयु वर्ग के 9 लाख से अधिक को भी कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया गया ।


अन्य पोस्ट