रायपुर
रायपुर, 10 जून। रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा च्च्वेबिनार वीकज्ज्के अंतर्गत कंप्यूटर विभाग के तत्वावधान मे कैरियर इन डिजिटल वल्र्ड एंड रोल ऑफ टेक्नोलॉजी च्च्विषय पर तीन दिवसीय नेशनल वेबिनार का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. एस. के .पांडेय,समारोह के अध्यक्ष डॉ.पी .के .पांडेय (संचालक एलसीईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस) एवं विशेष अतिथि श्री ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष विप्र शिक्षण समिति) के सारगर्भित उद्बोधन से संपन्न हुआ।
तीन दिवसीय नेशनल वेबिनार के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. एसके पांडेय ने कहा पाषाण युग से कंप्यूटर युग तक पहुंच गए हैं। इस महामारी ने हम सब को डिजिटल रूप से परिवर्तित कर दिया है। आज इस वेबीनार श्रृंखला में हम ऐसे बहुत सारे लोगों से डिजिटली मिल पा रहे हैं , जिनसे शायद हम कभी भी शारीरिक रूप से ना मिलते। मैंने पहली बार मुंबई में डिजिटल इक्विपमेंट कारपोरेशन द्वारा निर्मित एक कमरे के आकार का कंप्यूटर देखा। परंतु आज टेक्नोलॉजी ने उसी कंप्यूटर को बैग या जेब में सिमट के रख दिया है । हमारी आने वाली पीढिय़ां तो शायद कैमरा को भूल जाएंगे, क्योंकि मोबाइल में ही अच्छी क्वालिटी की कैमरा आने लगी है। तथा आज जीपीएस सिस्टम से हर व्यक्ति के लोकेशन को पता लगाया जा सकता है। आज हम यदि कहीं पर बिना बाधा के वाई फाई सुविधा मिलती है, या नेटवर्क बना रहता है ,तो उसे डिजिटल वर्ल्ड कहेंगे। यदि हमारा डिजिटलाइजेशन गांव गांव तक पहुंचे तभी जाकर के हम उसे डिजिटल इंडिया कहेंगे।
इसके बाद समारोह के अध्यक्ष डॉ पीयूष कांत पांडेय ने उदबोधन में कहा कोविड-19 के बाद बहुत सारे लोगों के नौकरियां चली गई। लगभग 8.5 करोड़ नौकरियां चली गई ।
क्योंकि दुनिया डिजिटल मोड में आ गया ऐसा अनुमान है कि 2025 तक 44त्न नौकरियां कुशलता के आधार पर, 40त्न नौकरियां वर्क फ्रॉम होम के आधार पर और 91त्न प्रतिशत नौकरियां ग्लोबल बिजनेस के आधार पर परिवर्तित हो जाएगा। 2025 के बाद डाटा एनालिस्ट, डाटा साइंटिस्ट ,क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आदि के क्षेत्र में नौकरियां होंगे। जिसके लिए लोगों के पास एनालिटिकल थिंकिंग ,कांपलेक्स प्रॉब्लम सॉल्विंग की क्वालिटी होनी चाहिए। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने कहा कि दिसंबर 2019 के बाद देश की संपूर्ण गतिविधियां प्रभावित हुई है। गत वर्ष भी अध्ययन अध्यापन में रुकावट हुआ ।परंतु टेक्नोलॉजी की मदद से ऑनलाइन कक्षा, ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन हुआ ।इस वर्ष भी ऑनलाइन कक्षा के बाद ऑनलाइन परीक्षा 15 जून से प्रारंभ है। परीक्षा के पूर्व वेबीनार श्रृंखला के अंतर्गत कंप्यूटर विभाग द्वारा आयोजित समसामयिक विषय पर वेबिनार आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवीन टेक्नोलॉजी से अपडेट करना है।
इसके बाद प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ शासकीय हमीदिया कॉलेज भोपाल के डॉ.विनीता सिंग चौधरी ने इफेक्टिव कम्युनिकेशन इन डिजिटल वर्ल्ड विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा की संवाद कौशल अच्छी होनी चाहिए ,अर्थात यदि आपको किसी दूसरे को जो कुछ भी कहना है उसे सही तरीके से कहें कि उसे पूर्ण रूपेण समझ आए। तभी जाकर के आपके कहने का कोई औचित्य है। उन्होंने कम्युनिकेशन के अलग-अलग फॉर्म जैसे रिटर्न फॉर्म ,ओरल फॉर्म और नॉन वर्बल फॉर्म के बारे में बताया। इसके बाद विषय विशेषज्ञ छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से डॉ. अमर सिंग ने डिटेल्स ऑल वर्ल्ड का उपयोग करके पर्सनालिटी डेवलपमेंट के विधियों पर प्रकाश डाला ।सूचनाओं के स्रोत का उपयोग करके हमेशा अपडेट रहने की प्रक्रिया से अवगत कराएं। आभार प्रदर्शन संयोजक मोहित श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विभाग) ने किया ।संचालन निधि श्री शुक्ला एवं कंचन मिश्रा ने किया ।कल 11 जून द्वितीय दिवस श्री अभय सिंह (संचालक रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली) एवं डॉ सिद्धार्थ सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर जेएनपीजी कॉलेज लखनऊ) के व्याख्यान होंगे।