रायपुर
जिले में अब तक 50.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज
10-Jun-2021 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 जून। 1 जून से प्रारंभ हुए मानसून सत्र के दौरान रायपुर जिले में अब तक 50.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक रायपुर तहसील में 45 मिमी, आरंग तहसील में 18 मि.मी. वर्षा, अभनपुर तहसील में 64 मिमी, गोबरा नवापारा में 115.3, तिल्दा में 16.8, खरोरा में 42.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में पिछले दस वर्षों में इस अवधि में औसत रूप से 16.6 मिमी वर्षा हुई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे