रायपुर
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 को छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन
07-Jun-2021 5:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रतिभागी 5 से 15 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जून। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन में सम्मिलित होने के लिए 5 जून से 15 जून तक लिंक पर क्लिक कर पंजीयन कराया जा सकता है।
सभी पंजीयनकर्ताओं को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो पर मेल भी कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे