रायपुर

बेंगलुरू में मासूम का अपहरण-हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
06-Jun-2021 6:56 PM
बेंगलुरू में मासूम का अपहरण-हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। बेंगलुरू में मासूम के अपहरण और हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी मठपुरैना इलाके से हुई है।

बताया गया कि मठपुरैना रहवासी जुनैद ने बेंगलुरू के जावेद के कहने पर बच्चे के परिजनों से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस मामले में बेंगलुरू पुलिस रायपुर पहुंची है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट वारंट लेकर बेंगलुरू पुलिस उन्हें साथ में लेकर रवाना होगी। इससे पहले आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है।

आरोपियों को पकडऩे के लिए बेंगलुरु पुलिस की टीम ने रायपुर पुलिस विशेष टीम की मदद ली। आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद नोशाद के रूप में हुई है। बेंगलुरु के हेपागुड़ा थाना इलाके से मासूम बच्चे का शुक्रवार को अपहरण किया गया था।


अन्य पोस्ट