रायपुर

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का शुभारंभ करेंगी राज्यपाल
06-Jun-2021 6:55 PM
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का शुभारंभ करेंगी राज्यपाल

रायपुर, 6 जून। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के रजत जयंती वर्ष में 7 से 9 जून को आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का उद्घाटन समारोह महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।  महामारी के दौरान उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का स्वदेशी समाधानयोग के विशेष संदर्भ  में विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबीनार की अध्यक्षता डॉ. केएल वर्मा (कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर) करेंगे।

इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष, विप्र शिक्षण समिति  विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में विदेशों से विषय विशेषज्ञ के रूप में सिंगापुर से डॉ .मेघा त्यागी वियतनाम से दर्पण चावड़ा और कनाडा से  लीला सहित डॉ. परिणिता सिह रांची से, डॉ.  भगवंत सिंह पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर  डॉ. राजीव चौधरी पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर , डॉ. विकास मिश्रा सर्जन शाश्वत हॉस्पिटल रायपुर छत्तीसगढ़ , डॉ. हरीेंद्र मोहन शुक्ला प्रोफेसर आयुष छत्तीसगढ़ , डॉ.केवलराम चक्रधारी रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर शामिल होंगे। वेबीनार में लगभग 15 00 से अधिक प्रतिभागीयों के शामिल होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट