रायपुर

चार विकास कार्यों का भूमिपूजन
04-Jun-2021 6:07 PM
चार विकास कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जून। नगर निगम जोन 3 के लोक कर्म विभाग के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई वार्ड 10 में करीब 82 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से विविध 4 नवीन विकास कार्य हेतु भूमिपूजन कर किया शुभारंभ।

महापौर एजाज ढेबर ने वार्ड 10 के मोवा गौठान में 81 लाख 48 हजार रूपये की लागत से 4 नए विकास कार्य हेतु ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, जोन अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद विश्वदिनी पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि पंकज शर्मा सहित जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक, कार्यपालन अभियन्ता चित्रसेन प्रधान सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर किया गया।

महापौर ने जोन कमिश्नर पाठक एवं कार्यपालन अभियन्ता प्रधान को सभी विकास कार्यों को तय समयसीमा के भीतर जल्द पूर्ण कर व सतत मॉनिटरिंग करके सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वार्ड में 13वें वित्त आयोग मद की राशि से एसएलआरएम सेंटर मोवा ( गौठान ) में पानी व्यवस्था, पहुंच मार्ग, गार्ड रूम, शौचालय मरम्मत, खडन्जा एवं कम्पोस्ट पिट निर्माण कार्य 18 लाख 32 हजार रूपये में, एसएलआरएम सेंटर मोवा गौठान में बाउंड्रीवाल निर्माण 21 लाख 51 हजार रूपये में, वार्ड के आदर्श नगर में सडक़ निर्माण कार्य 21 लाख 52 हजार रूपये में निगम के सामान्य मद की राशि से एवं जैक एंड जिल स्कूल के सामने नाली पुलिया, सडक़ चौड़ीकरण का विकास कार्य 20 लाख 13 हजार रूपये में।

इस अवसर पर पार्षद विश्वदिनी पाण्डेय ने वार्ड में विकास कार्यों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर एजाज ढेबर, सत्यनारायण शर्मा का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट