रायपुर
डीन को सौंपी चाबी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जून। प्रदेश के अस्पताल मेकाहारा के असहाय वृद्ध मरीजों के आवागमन सुविधा देने रायपुर उत्तर विधायक और हाऊसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन, डॉ. विवेक चौधरी, डॉ विष्णु दत्त के मौजूदगी में बैट्रिचलित वाहन भेंट किया।
श्री जुनेजा मेकाहारा में इलाज करवाने आए जरूरत मंद मरीजों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, अस्पताल में आने वाले मरीजों को यह वाहन की सुविधा मिलने से राहत होगी। जुनेजा ने डॉक्टरों की उपस्थिति में अपनी ओर से मरीजों की सेवा में हर संभव प्रयास करते रहने की बात कही।
इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, पार्षद अमितेष भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक, एल्डरमैन सुनील भुवाल, सत्तू सिंह, मनोज राठी, संजय सोनी, विम्पी चावला, दलजीत चावला, बंटी चावला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।