रायपुर
नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत चार दिव्यांग हितग्राहियों को विधायक ने किया चेक वितरण
04-Jun-2021 6:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 जून। समाज कल्याण विभाग द्वारा नि:शक्तजनों के सामाजिक पुनर्वास के लिए संचालित नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत आज विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने 4 दिव्यांग हितग्राहियों को 2 लाख 50 हजार का विवाह प्रोत्साहन राशि का चेक कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर वितरण किया।
कार्यक्रम में श्रीमती मोनिका कुशवाह पति नीलेश कुशवाह को एक लाख रूपये और श्रीमती निधि ठाकुर पति कुलदीप सिंह ठाकुर, सोहिल गौतम पत्नी श्रीमती रविन्दर गौर कंग तथा श्रीमती सविता साहू पति भोजेश्वर साहू तीनों हितग्राहियों को 50 50 हजार रुपए का पृथक-पृथक चेक वितरण किया गया।
चेक प्राप्त कर हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भूपेन्द्र पाण्डेय, संयुक्त संचालक समाज कल्याण भी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे