रायपुर

सीएम सहायता कोष में गृह निर्माण मंडल का 10 लाख का अंशदान
03-Jun-2021 6:42 PM
सीएम सहायता कोष में गृह निर्माण मंडल का 10 लाख का अंशदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और आयुक्त डॉ. अय्याज तम्बोली ने सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों की तरफ से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और पीडि़तों की मदद के लिए किए गए प्रभावी उपायों की सराहना की। श्री जुनेजा ने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रयास में सहभागिता, जरूरतमंदों की मदद एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने वेतन से 10 लाख रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए इसे अनुकरणीय बताया।


अन्य पोस्ट