रायपुर

गहोई वैश्य समाज ने 25 नग स्टेनलेस स्टील के आईवी स्टैंड प्रदान किए
02-Jun-2021 5:41 PM
  गहोई वैश्य समाज ने 25 नग स्टेनलेस स्टील के आईवी स्टैंड प्रदान किए

रायपुर, 2 जून। गहोई वैश्य समाज रायपुर के द्वारा जिला अस्पताल पंडरी, रायपुर में नवनिर्मित  कोविड सेंटर के आईसीयू में उपयोग के लिए 25 नग स्टेनलेस स्टील के आईवी स्टैंड प्रदान किए गए, जिनकी अभी उक्त कोविड सेंटर में अत्यंत आवश्यकता थी। उक्त आईवी सेट का प्रयोग मरीजों को ग्लोकोज ड्रिप चढ़ाने के किया जाता है।

उक्त कार्य  जिला अस्पताल के सिविल सर्ज न डॉ. प्रकाश गुप्ता क मार्गदर्शन में किया गया। गहोई वैश्य समाज रायपुर के द्वारा पिछले वर्ष भी कोविड-19 महामारी क े दौरान मुख्यमंत्री राहत  कोष मे 1 लाख 32 हजार रुपये की राशि का सहयोग किया गया था, समाज द्वारा असहाय  लोगों के लिए भोजन व चौपाए पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था की गई थी, जिसमें समाज  के सदस्यों ने तन-मन व धन से सहयोग किया।


अन्य पोस्ट