रायपुर

सुयश अस्पताल में कोरोना ओपीडी सुविधा उपलब्ध
01-Jun-2021 5:43 PM
सुयश अस्पताल में कोरोना ओपीडी सुविधा उपलब्ध

रायपुर, 1 जून। कोरोना महामारी के दौरान कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-सांस फूलना या सांस लेने में तकलीफ, भूख ना लगना, लगातार खांसी, नींद ना आना, तेज धडक़न या सीने में दर्द, बहुत ज्यादा पसीना आना, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द या थकान सहित अन्य बीमारी और कोरोना से पूर्व अस्थमा व सीओपीडी, ह्दयरोग, हाई बीपी या अन्य किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीज उक्त समस्याओं के उपचार व उचित परामर्श हेतु कोटा-गुढिय़ारी रोड स्थित सुयश अस्पताल में अनुभवी व विशेषज्ञ द्वारा सलाह प्राप्त कर सकते हैं। 
 


अन्य पोस्ट