रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जून। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज से सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक रविन्द्र पाठक, सुनील कुमार मेहता एवं मुख्य अभियंता सुरेश कुमार दुबे की सेवानिवृत्ति पर विद्युत सेवाभवन में भावभीनी दी गई।
विदाई कार्यक्रम में पॉवर कम्पनीज के प्रबंध निदेशकगणों ने सेवानिवृत्त अभियंताओं की दीर्घकालीन सेवाओं को पॉवर कम्पनीज एवं प्रदेश विकास के लिए बहुमूल्य बताया। साथ ही छत्तीसगढ़ को देश का पॉवर हब बनाये रखने में उनकी भूमिका को सराहनीय निपरूपित किया। उन्होंनें सेवानिवृत्तजनों के सपरिवार सुखमय जीवन की कामना करते हुए प्रतीकात्मक भेंट, प्रशिस्त पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक अशोक कुमार, एनके बिजौरा, राजेश वर्मा, हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पॉवर जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त अभियंताओं के कार्यों को सराहनीय, अनुकरणीय निरूपित कर मंगलकामनाओं की अभिव्यक्ति दी। अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) विजय मिश्रा ने सेवानिवृत्त हो रहे अभियंताओं के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।
छत्तीसगढ़ को देश की ऊर्जाधानी के रूप में पहिचान मिली हुई है। यहॉ विद्युत नगरी कोरबा में स्थापित विद्युत उत्पादन गृहों की स्थापना और संचालन में करीब चार दशक की सेवायें सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं ने दी।
अपने सेवाकाल में ईडी रविन्द्र पाठक, ने विद्युत उत्पादन के साथ मानव संसाधन विभाग में, ईडी सुनील कुमार मेहता ने बांगो जल विद्युत गृह ने सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाने सहित छत्तीसगढ़ गठनोपरांत लोड डिस्पेज सेंटर की स्थापना तथा मुख्य अभियंता सुरेश कुमार दुबे ने विद्युत गृहों के सिविल संबंधी कार्यों के अलावा गारेपेलमा कोल सेक्टर संबंधी कार्यों को कुशलतापूर्वक संपादित कराने में उल्लेखनीय भूमिका का निवर्हन किया है। अपनी सफलता का श्रेय सेवानिवृत्त अभियंताओं ने पॉवर कंपनी परिवार को देते हुए सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।