रायपुर

एजुकेशनल कैंपस में नि:शुल्क कोविड केयर सेंटर शुरू
01-Jun-2021 5:19 PM
  एजुकेशनल कैंपस में नि:शुल्क कोविड केयर सेंटर शुरू

रायपुर, 1 जून। कोरोना महामारी में लोगों की मदद के लिए कई संस्था सामने आ रही हैं। बच्चों का भविष्य संवारने वाली संस्था आज कोरोना महामारी से जूझते लोगो की मदद के लिए सामने आ रही है। ऐसी ही नेक पहल की है चिन्मय फाउंडेशन ने।  अभनपुर रोड पर स्थित दावड़ा एजुकेशनल कैंपस में नि:शुल्क कोविड केयर सेंटर की शुरुआत की गई जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।

सेंटर का शुभारंभ धनेंद्र साहू, अभनपुर, विधायक एवम मीरा बघेल  द्वारा किया गया था। इस कोविड केयर सेंटर में रायपुर जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टाफ उपलब्ध कराया गया है ।सेंटर में ऑक्सीजन बेड और  जनरल बेड उपलब्ध है। यहां भोजन और दवाइयों की नि:शुल्क  सुविधाएं दी जाएंगी। इस संस्था के लोगों का मानना है की कोई भी इंसान की मौत इलाज न होने के कारण न हो। किसी तरह उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएं और इलाज शुरू हो जाए।  इस कोविड-19 केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार हेतु प्रवेश दिया जाएगा जिसमे प्रकाश दावड़ा, प्रगति मिरानी और चार्मी दावड़ा के विशेष सहयोग दिया जा रहा है।  दावड़ा एजुकेशनल कैंपस परिसर अभनपुर में चिन्मय फाउंडेशन द्वारा व्यवस्थित रूप से इस सेंटर का शुभारंभ कर इसमें व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इस बारे में संस्था के चिन्मय दावड़ा का कहना है की समाज पर आई इस विपदा की घड़ी में अपना सकारात्मक योगदान देना है । इस कड़ी में रायपुर के इन युवाओं द्वारा 27 अप्रैल से प्रतिदिन 1000 लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस संख्या को रोज बढ़ाया भी का रहा है।

लॉकडाउन की वजह से साधनविहीन और समाज के कमजोर तबके को भोजन की दिक्कतों को देखते हुए ये नि:शुल्क सेवा प्रारम्भ की गई है, इसमे भी विशेष तौर पर जो भिक्षावृति पर आश्रित थे और जो मानसिक तौर पर अक्षम है उन्हें चिन्हित करने में रायपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा ,इसके साथ ही इन युवाओं द्वारा जरूरतमंदो को ऑक्सीजन सीलेंडर भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए जा रहे है।


अन्य पोस्ट