रायपुर

चलता फिरता इलेक्ट्रिकल दूकान
31-May-2021 6:00 PM
चलता फिरता इलेक्ट्रिकल दूकान

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


रायपुर, 31 मई। लॉकडाउन में रोजी रोटी समस्या की जुझ रहे बोरिया खुर्द रहवासी राजू गुप्ता ने अपने दोपहिया वाहन में चलती फिरती दूकान खोल ली। राजू ने बताया कि मैं पहले बिजली मिस्त्री का काम करता था। पिछले साल लॉकडाउन लगा जिससे सभी का काम प्रभावित हो गया। मुझे भी काम नहीं मिल रहा था, ऐसे में परिवार को पालने की मुसीबत खड़ी हो गई। तब मैंने सोचा कि क्यों ना अपना खुद का बिजली का दूकान खोला जाए। मैंने घर-घर जाकर बिजली लाइट, कूलर, पंखा आदि बनाकर कुछ पैसों का इंतजाम कर अपना घर का खर्चा चलाता हूं। मैं बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी पर रहता हूं। मोहल्ले और कॉलोनियों में घूम-घूम कर घर में बिजली का काम कूलर बनाने का काम तथा साथ में बिजली उपकरण समान भी साथ में लेकर घूमता हूं। घर चलाने के लिए थोड़ी बहुत अब कमाई हो जा रही है। 

 


अन्य पोस्ट